पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Sehore News Mp News Notice Of Attachment Was Given To 27 In Mandi Area 19 Thousand Properties Were Recovered In Action

मंडी क्षेत्र में 27 को दिए थे कुर्की के नोटिस, कार्रवाई में 19 हजार संपत्तिकर की हो सकी वसूली

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

नगर पालिका ने अलग-अलग बकाया करों की वसूली के लिए अभियान छेड़ दिया है। शुक्रवार को शहर के मंडी क्षेत्र में 27 लोगों को संपत्तिकर की वसूली के लिए अंतिम चेतावनी के साथ कुर्की का नोटिस जारी किया। इस दौरान नपा को 19 हजार रुपए संपत्तिकर की वसूली हो सकी। इन 27 लोगों पर संपत्तिकर करीब 4 लाख 36 हजार रुपए बकाया है। जिसकी वसूली नपा मार्च में ही करेगी।

वित्तीय वर्ष के अंतिम महीने में नगर पालिका ने वसूली के लिए शहर में करीब 76 लोगों को संपत्तिकर की वसूली के लिए कुर्की का नोटिस जारी किया है। इन लोगों पर करीब 13 लाख 81 हजार रुपए की बकाया राशि है। इन बकायादारों से मार्च महीने में ही वसूली की जाएगी। यदि बकायादार राशि जमा नहीं करते हैं तो कुर्की की कार्रवाई की जाएगी। इसके तहत शुक्रवार मंडी क्षेत्र में पहुंचकर आरआई महेश जाटव सहित अमले ने 27 लोगों को नोटिस जारी किए और शीघ्र बकाया संपत्तिकर जमा करने की बात कही। साथ ही नोटिस के माध्यम से चेतावनी भी दी है कि शीघ्र कर जमा नहीं किया गया तो कुर्की की कार्रवाई की जाएगी। इसके लिए शहर में अभियान चलाया जा रहा है।

खबरें और भी हैं...