- Hindi News
- National
- Sehore News Mp News Now Ayurvedic Hospitals Will Have 15 15 Medicinal Plants
अब आयुर्वेदिक अस्पतालों में लगेंगे 15-15 औषधीय पौधे
अस्पताल में आने वाले हर मरीज को डॉक्टर इन पौधों की जानकारी देंगे
आयुर्वेद को बढ़ावा देने के लिए जिले के सभी आयुर्वेदिक अस्पताल परिसर में 15-15 औषधीय पौधे लगाए जाएंगे। इनसे किस तरह से घरेलू इलाज किया जा सकता है, ये जानकारी अस्पताल में आने वाले प्रत्येक व्यक्ति को डॉक्टर देंगे। शासन ने हाल ही में आयुष विभाग को आदेश जारी कर औषधीय पौधे लगाने के निर्देश दिए हैं। वहीं आदेश आने के बाद विभाग ने भी तैयारी शुरू कर दी है। जिला आयुष अधिकारी ने बताया कि लोगों को औषधीय पौधों से घरेलू उपचार करने, दिनचर्या और योग-प्राणायाम के प्रति जागरुक करने के लिए सभी आयुर्वेद अस्पतालों में औषधीय पौधे लगाए जाने के आदेश शासन से प्राप्त हुए हैं।
जिसमें सभी आयुष अस्पतालों में खाली पड़ी जगहों पर 15-15 औषधीय पौधे लगाए जाएंगे। जिनमें घरेलू उपचार में उपयोग आने वाले औषधीय पौधे ब्राहमी, हल्दी, तुलसी, ग्वारपाठा, गोखरू, बिल्व, गिलोय, आंवला, शतावरी, अश्वगंधा, अदरक, भूम्यामलक, मंडूक, बला और नीम के लगाए जाएंगे। अस्पताल आने वाले लोगों को इनकी जानकारी दी जाएगी।