पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Sehore News Mp News Npa To Collect Revenue Give Notice To Shopkeepers Will Not Attach If The Arrears Are Not Deposited

राजस्व वसूलने नपा ने दुकानदारों को थमाए नोटिस, बकाया जमा नहीं किया तो होगी कुर्की

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

नगर पालिका का शहर के दुकानदारों व जल उपभोक्ताओं पर करोड़ों रुपए बकाया है। जिसकी वसूली के लिए नगर पालिका ने वसूली के लिए आखिरी चेतावनी का नोटिस जारी किया है। बकाया दुकानदारों को गुरुवार को नपा के कर्मचारियों ने मुख्य बाजार क्षेत्र, गांधी मार्केट सहित अन्य जगहों पर जाकर नोटिस दिए। साथ ही शीघ्र ही बकाया राशि जमा नहीं करने पर कुर्की की कार्रवाई की चेतावनी दी।

नपा का शहर पर करीब 6 करोड़ रुपए जलकर बकाया है। इसके अलावा राजस्व करीब 4 करोड़ से अधिक बकाया है। जिसकी वसूली के लिए नपा शहर में भ्रमण कर बकायादार दुकानदारों को नोटिस दे रही है। मार्च महीने में उक्त बकाया राशि की वसूली की जाएगी। इस संबंध में नपा सीएमओ संदीप श्रीवास्तव क कहना है कि बकाया वसूली के लिए पूर्व में भी बकायादारों को नोटिस जारी किए जा चुके हैं। ये आखिरी नोटिस जारी किया जा रहा है। उक्त नोटिस पर भी बकाया राशि जमा नहीं की गई तो नियमानुसार कुर्की की कार्रवाई की जाएगी। इसके लिए नपा ने तैयारी कर ली है।

कई सालों से जमा नहीं किया राजस्व

शहर में कई दुकानदार ऐसे हैं, जिन्होंने पिछले 5 साल से ज्यादा समय बीत जाने के बाद भी अभी तक राजस्व जमा नहीं किया है। इसी तरह जलकर के उपभोक्ताओं ने भी कई सालों से कर जमा नहीं किया है। ऐसे उपभोक्ताओं को बार-बार नोटिस जारी करने के बाद भी बकाया राशि जमा नहीं की जा रही है। इससे हर साल नपा राजस्व वसूली का लक्ष्य पूरा नहीं कर पा रही है। इससे कई विकास कार्य भी प्रभावित हो रहे हैं।

राजस्व वसूलने नपा ने दुकानदारों को थमाए नोटिस, बकाया जमा नहीं किया तो होगी कुर्की।
खबरें और भी हैं...