पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

आयोजन... ग्राम पंचायत भवन में ग्रामसभा का आयोजन

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

चकल्दी| ग्राम पंचायत चकल्दी में ग्राम सभा का आयोजन किय गया। जिसमें बड़ी संख्या में मातृ शक्ति शामिल हुईं। ग्राम पंचायत सरपंच राजेश विश्वकर्मा ने उपस्थित महिलाओं का स्वागत किया और महिला दिवस की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि अब समय बदल गया है। महिलाएं किसी भी क्षेत्र में पुरुषों से पीछे नहीं है। घर का चूल्हा चौके के साथ आज वह अंतरिक्ष में भी पहुंच रही हैं। वहीं देश के सर्वोच्च पदों पर भी महिलाएं बैठी हुई हैं। इसके बाद महिलाओं से उनकी समस्या के बारे में पूछा। ग्राम में साफ-सफाई, स्वच्छता, शौचालय का उपयोग करना, मुख्यमंत्री कल्याणी पेंशन, अविवाहित पेंशन योजना सहित अन्य कई योजनाओं के बारे में महिला हितग्राहियों से चर्चा की और उनकी समस्याओं का निराकरण किया। इस अवसर ग्राम पंचायत सरपंच राजेश विश्वकर्मा, सचिव राकेश बारेला, सहायक सचिव बलराम पटेल, संतोष चौहान, रितेश धुर्वे, स्वास्थ्य विभाग, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, सहायिका, आशा कार्यकर्ता सहित बड़ी संख्या में महिलाएं उपस्थित थीं।
खबरें और भी हैं...