- Hindi News
- National
- Ashta News Mp News Organizing Women39s Swarnakar Samaj Celebrated Phag Phool Dol Utsav Many Divisions Of The City Participated
आयोजन... महिला स्वर्णकार समाज ने मनाया फाग फूल डोल उत्सव, नगर के कई मंडलों ने लिया हिस्सा
आष्टा| होली का त्योहार पास आते ही आयोजनों का दौर शुरू हो गया है। जिसमे मंदिरों में फाग उत्सव सहित कई आयोजन किए जा रहे हैं। ऐसे ही स्वर्णकार महिला संगठन ने बड़ा बाजार स्थित राधा कृष्ण मंदिर में फाग उत्सव व फूल डोल का आयोजन किया गया। जिसमें नगर के कई महिला मंडलों ने हिस्सा लिया। स्वर्णकार महिला समाज अध्यक्ष संगीता कैलाश सोनी ने बताया कि होली के त्योहार पर प्रतिवर्ष स्वर्णकार महिला मंडल द्वारा फाग उत्सव व फूलडोल का आयोजन किया जाता है। जिसमे समाज के अलावा नगर के महिला मंडल को आमंत्रित किया जाता है। रामदेव महिला मंडल ओर बजरंग महिला मंडल ने हिस्सा लिया। इस अवसर पर भजनों की धुन से सभी का मन मोह लिया। इसी के साथ महिलाओं ने फूल गुलाल से होली खेली ओर होली के भजनों पर नृत्य कर ये आयोजन मनाया। भगवान की पूजा अर्चना कर प्रसाद वितरण किया गया। आयोजन में स्वर्णकार महिला अध्यक्ष संगीता कैलाश सोनी, युवा संगठन अध्यक्ष गायत्री रामकिशन सोनी, विजयलक्ष्मी उपाध्याय, आरती सोनी, हेमलता सोनी, रानी सोनी आदि उपस्थित रहीं।