- Hindi News
- National
- Ashta News Mp News Our Country Is Non Violence Dominated And Its Culture Is Vegetarian Sangeeta
हमारे देश अहिंसा प्रधान है और इसकी संस्कृति शाकाहार की रही है: संगीता
जैन किला मंदिर में भक्तांबर महामंडल विधान का चल रहा आयोजन
पार्श्वनाथ दिगंबर जैन दिव्योदय अतिशय तीर्थ क्षेत्र किला मंदिर में प्रतिदिन ही भक्तांबर महामंडल विधान का आयोजन किया जाता है। जिसमें काफी संख्या में श्रावक-श्राविकाएं शामिल होकर पुण्य अर्जन कर रहे हैं। वहीं इसके पूर्व नित्य ही सुबह 6.30 बजे श्रीजी का अभिषेक एवं शांति धारा होती है।
इसके बाद भक्ति भाव के साथ भक्तांबरजी विधान शुरू कराया जाता है। विधान में शामिल सभी इंद्र-इंद्राणियों को मंडप पर श्रीफल चढ़ाने का अवसर मिलता है। संगीता सेठी ने कहा की हमारे देश की संस्कृति शाकाहार की संस्कृति रही है। हमारा भारत देश अहिंसा प्रधान देश रहा है। श्रीमती सेठी ने कहा कि आज वर्तमान में मांसाहार के कारण विश्व के कई देशों में कोरोना वायरस के कारण अनेक लोगों की जाने जा चुकी हैं। लोगों में दहशत का माहौल है। यह वायरस महामारी का रूप ले चुका है। कोरोना वायरस मांसाहारी भोजन के द्वारा लोगों के शरीर में पहुंचा। हमारे मध्य प्रदेश की सरकार ने आंगनबाड़ी केंद्रों के माध्यम से अंडे वितरण करने की योजना बनाई है। हमारे शाकाहारी बच्चों को मांसाहारी बनाने का कुचक्र रचा जा रहा है। इसको हम जैन धर्म के अनुयायी कतई बर्दाश्त नहीं कर सकते हैं। आप लोगों को इसका विरोध करना है।