पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

बाइक से राहगीर को मारी टक्कर, मौत, सवार घायल

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

नसरूल्लागंज | बाइक ने एक राहगीर को टक्कर मार दी जिससे राहगीर की मौके पर ही मौत हो गई। इस घटना में बाइक सवार भी गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे प्राथमिक उपचार के बाद भोपाल रेफर कर दिया गया।

ग्राम राला निवासी 35 वर्षीय अनार सिंह पुत्र भारत सिंह जाति निहाल पैदल ग्राम अकावलिया से अपने घर राला जा रहा था। इसी दौरान रास्ते पर पीछे से बाइक ने सीधी टक्कर मार दी गई। इस घटना में राहगीर की मौत हो गई। वहीं बाइक के पीछे बैठे 60 वर्षीय गुरदीप चरण गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद भोपाल रेफर किया गया है। जानकारी के मुताबिक गुरदीप पुत्र चंदा पंजाब से हार्वेस्टर लेकर नसरूल्लागंज गेहूं काटने के लिए आए हैं।
खबरें और भी हैं...