पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Ashta News Mp News Passengers Are Facing Problems Due To Not Running Buses On The Festival

पर्व पर बसों के नहीं चलने से यात्रियों को हो रही परेशानी

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

होली के पर्व को देखते हुए यात्री बस संचालकों ने अपने वाहन खड़े कर लिए हंै। इस कारण यात्रियों को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। जो कुछ ग्रामीण बसें चल रही हैं उनमें भीड़ देखने को मिल रही है।

प्रत्येक वर्ष होली पर्व पर घुलेंडी के दिन से ही ग्रामीण क्षेत्र में चलने वाली बसों के संचालक अपने वाहनों को खड़े कर लेेते हैं। उसके बाद से पांच दिनों तक कम ही बसें चलती हैं। इस कारण यात्रियों को काफी फजीहत का सामना करना पड़ता है। इस समय भी होली पर्व के चलते जो यात्री बसें चल रही है उनमें भीड़ देखने को मिल रही है। इसी तरह भोपाल-इंदौर हाईवे पर चलने वाली बसें भी होली को देखते हुए कम चल रही हंै।

नानजीपुरा के हमीर सिंह का कहना है कि हमारे गांव जाने वाली बस के रूट पर नहीं आने के कारण अब दोपहर वाली बस से जाना पड़ रहा है। इसी तरह भोपाल-इंदौर चलने वाली बसों में भी
यात्रियों के अभाव में कमी देखने को मिल रही है।

इस रूट पर बसाें की कमी से यात्रियों को परेशानी

आष्टा बस स्टैंड से शुजालपुर, शाजापुर, हरदा, नेमावर, खातेगांव, नसरुल्लागंज, कन्नौद, खाचरोद, सिद्दिकगंज, इछावर, मैना आदि की बसें चलती हैं। जो सुबह 6 बजे से लेकर शाम 5 बजे तक बसें उपलब्ध रहती हैं। जबकि होली पर्व के चलते इन बसों में कमी हो गई है। हालांकि इसमें इंदौर-भोपाल की ओर चलने वाली बसें जरूर धुलेंडी के एक दिन बाद से अपने निर्धारित रूटों पर चलना शुरू हो गई हैं। इनमें भी कुछ बसें नहीं चल रही हैं।
खबरें और भी हैं...