- Hindi News
- National
- Nasrullaganj News Mp News Patients Of Cold Cough Cold And Fever Increasing In Hospital Due To Change In Weather
मौसम में बदलाव के कारण अस्पताल में बढ़ रहे सर्दी, खांसी, जुकाम और बुखार के मरीज
मार्च माह में जहां गर्मी लोगों को परेशान करने लगती है, वहीं इस वर्ष पल-पल पर मौसम बदल रहा है जिसका असर सीधे लोगों के स्वास्थ्य पर पड़ रहा है। इन दिनों लगातार बादल छाए रहने तथा मौसम की आंख मिचौली से सर्दी पड़ रही है। सुबह जहां सर्द हो रही है, वहीं दोपहर में तेज धूप लोगों को परेशान कर रही है। इधर शाम को फिर हवाओं के चलने से मौसम सर्द हो रहा हे, जिसके लगातार मौसम गर्म एवं ठंडा हो रहा है। लगातार मौसम के बदलते मिजाज के कारण नगर सहित पूरे क्षेत्र में लोग सर्दी, खांसी, जुकाम एवं वायरल फीवर से पीडि़त हो रहे है। इसका नजारा जहां सरकारी अस्पताल में देखने को मिल रहा है वहीं निजी दवाखानों में भी बड़ी संख्या में मरीज पहुंच रहे है। इधर ग्रामीण अंचलों में बिना डिग्री धारी डॉक्टर लोगों को इलाज कर रहे हैं।
इस संबंध में बीएमओ डॉ. मनीष सारस्वत ने बताया कि मौसम परिवर्तन के कारण मौसमी बीमारियां बढ़ रही है। जिसके लिए स्वास्थ्य के प्रति सावधानियां बरतना आवश्यक है। फिलहाल पानी को उबालकर पीना चाहिए तथा अपने आसपास साफ- सफाई रखना चाहिए। इसके अलावा सर्दी-जुकाम होने पर तत्काल चिकित्सक से उपचार लेना आवश्यक है। ताकि अन्य लोग इससे पीडि़त ना हो सकें।
कोरोना के असर से भी नहीं नगर अछूता : लगातार देश में कोरोना वायरस के मरीजों की संख्या में हो रही वृद्धि व सरकार द्वारा उठाये जा रहे नीत नए कदमों से भी लोग डरे हुए हैं। भारत सरकार द्वारा चीन में निवासरत भारतीय नागरिकों को पहले ही बुलाकर उनका एक माह तक डॉक्टरों द्वारा परीक्षण किया गया। वहीं जो लोग विदेश घूमकर आये वह भी लगातार स्वास्थ्य विभाग के सम्पर्क में हैं। प्रदेश में इस तरह का कोई भी मरीज अभी तक सामने नहीं आया हैं। स्वास्थ्य अमला पूरी तरह से सजग हैं।
बीएमओं मनीष सारस्वत ने बताया परिवर्तित मौसम से प्रभावित जो भी मरीज स्वास्थ्य केंद्र पहुंच रहे है उनका सम्पूर्ण जांच की जा रही हैं। वहीं अस्पताल में एक इंसुलेशन वार्ड भी बना रखा हैं। उन्होंने नागरिकों से अपील की हैं कि जरा भी स्वास्थ्य में हलचल नजर आए तो तत्काल डॉक्टर से चैकअप कराए।