लोगों की समस्याओं को किया जाएगा हल: एसडीएम
नसरूल्लागंज | नवागत एसडीएम शैलेन्द्र हिनोदिया ने शनिवार को कार्यालय में पदभार ग्रहण किया गया। इस दौरान उन्होंने मीडिया के साथियों से चर्चा करते हुए कहा कि सरकार की योजनाओं को आम लोगों तक पहुंचाने के लिए अधिक से अधिक प्रयास किया जाएगा। आमजन को अपनी परेशानी के लिए तहसील कार्यालय के चक्कर न काटने पड़े। इसके लिए अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्देशित किया जाएगा। इस दौरान उन्होंने बताया कि क्षेत्र उनके लिए नया नही है और वह तहसील के प्रत्येक गांव से भलीभांति परिचित है। इस लिए आमजन की समस्याओं को हल किया जाएगा।।