पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Sehore News Mp News Phag Festival Flower Holi Played On The Hymns Of Khatu Shyam

फाग उत्सव: खाटू श्याम के भजनों पर खेली फूलों की होली

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

शुगर फैक्ट्री स्थित चित्रगुप्त मंदिर में कायस्थ महासभा ने फाग महोत्सव का आयोजन किया। चित्रांश बंधुओं ने पूर्ण विधि-विधान से खाटू वाले श्याम के भजनों पर फूलों की होली खेली। कार्यक्रम देर रात तक जारी रहा। इस दौरान सामाजिक लोगों ने एकदूसरे को अबीर गुलाल लगाकर होली पर्व मनाया।

कार्यक्रम में पूर्व विधायक रमेश सक्सेना ने कहा कि कायस्थ भगवान चित्रगुप्त के वशंज हैं। भगवान चित्रगुप्त की न्याय प्रणाली की चारों ओर सराहना की जाती है। एकजुटता ही समाज की तरक्की और शिक्षा प्राप्त कर सकता है। कायस्थ महा सभा के जिलाध्यक्ष प्रदीप सक्सेना ने कहा कि क्रांतिकारी बदलाव लाने के लिए सभी को एकजुटता दिखानी होगी। इसके लिए सदस्यता अभियान चलाया जा रहा है। आगामी दिनों में जिलेभर में विशेष सदस्यता अभियान को व्यापक रूप दिया जाएगा। कार्यक्रम में शैलेंद्र श्रीवास्तव, महेश श्रीवास्तव, आरबी सक्सेना, अवनीश श्रीवास्तव, राजेंद्र श्रीवास्तव, योगेश सक्सेना, एसडी सक्सेना, अतुल जौहरी, शक्ति श्रीवास्तव, राजेश सक्सेना, विवेक श्रीवास्तव, अभिषेक सक्सेना, अखिल खरे, दीपक कुलश्रेष्ठ आदि मौजूद थे।

अखंड ज्योत जलाकर की भजन संध्या : फाग महोत्सव में खाटू श्याम की भजन संध्या का आयोजन किया गया। दरबार सजाकर अखंड ज्योत जलाई। शहर की भजन गायिका ममता गुप्ता ने शीश के दानी महाबलवानी, खाटू वाले श्याम, तेरा जयकारा है। सांवरा जब मेरे साथ है हमको डरने की क्या बात है आदि भजनों की प्रस्तुति दी। समापन पर महाआरती कर छप्पन भोग लगाया गया।

खबरें और भी हैं...