- Hindi News
- National
- Nasrullaganj News Mp News Police Checking Vehicles At Bhopal Blockade In View Of Festivals
त्योहारों को देखते हुए पुलिस ने भोपाल नाके पर की वाहनों की चेकिंग
_photocaption_आष्टा| होली, रंगपंचमी के पर्व को देखते हुए रविवार को देर शाम पुलिस ने भोपाल नाके पर वाहनों का चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान जो वाहन नियम विरूद्ध व उनमें अन्य कमियां मिलने पर चालानी कार्रवाई भी की गई। जिससे 4250 रुपए का समन शुल्क भी वसूल किया गया। त्योहारों को देखते हुए पुलिस ने अनुभाग क्षेत्र के थाना क्षेत्रों में एसपी एसएस चौहान के निर्देशानुसार वाहनों की चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। इस भोपाल-इंदौर फोरलेन हाईवे पर पिछले एक सप्ताह से चेकिंग की जा रही है। इसी तरह नगर में प्रवेश करने वालों वाहनों की भी चेकिंग की जा रही है। रविवार की देर शाम को भोपाल नाके पर टीआई अरूणा सिंह के मार्गदर्शन में एसआई एमएल मालवीय व ट्रैफिक इंचार्ज कमलेश राय द्वारा वाहनों की चेकिंग की गई। इस दौरान जिन बाइक, चार पहिया वाहन चालकों के पास लाइसेंस, वाहन के कागज, हेलमेट सहित अन्य नियमों की कमियां मिलने पर चालानी कार्रवाई भी की गई। चालानी कार्रवाई से 4250 रुपए का समन शुल्क भी वसूल किया गया।*photocaption*