होली के पूर्व पुलिस ने किया फ्लेग मार्च
नसरुल्लागंज | होली के त्यौहार के मद्देनजर रविवार को पुलिस एवं स्थानीय प्रशासन के द्वारा नगर के प्रमुख मार्गो से फ्लैग मार्च किया और त्यौहार के मौके पर प्रशासन की तैयारियों का प्रदर्शन किया। फ्लैग मार्च में एसडीओपी प्रकाश मिश्रा, थाना प्रभारी शिशिर दास, गोपालपुर थाना प्रभारी उषा मरावी नायब तहसीलदार अजय झा, एसआई राहुल राजपूत, पटवारी राकेश राठौर सहित सैकड़ों पुलिस के जवान मौजूद थे।
सायरन बजाती हुई गाड़ियों के साथ पुलिस एवं प्रशासन का फ्लैग मार्च थाना परिसर से शुरू हुआ और जेपी मार्केट, मुस्लिम मोहल्ला, गांधी चौक, किसान मोहल्ला ,भदभदा रोड, सीहोर नाका ,इंदौर रोड, तलाई मोहल्ला ,दुर्गा मंदिर चौराहा ,बस स्टैंड ,शास्त्री कॉलोनी, नीलकंठ चौराहा होता हुआ वापस थाना परिसर में पहुंचा।
फ्लैग मार्च के दौरान पुलिस ने संदेश दिया कि रंगों के त्यौहार होली को शांति एवं सद्भाव के साथ मनाया जाए।
इस दौरान हुड़दंगी बाजार में न निकले और लोगों को सद्भावना के साथ त्यौहार को मनाने दें।