- Hindi News
- National
- Ashta News Mp News Police Heard Problems Of People In Tilawad In Public Dialogue
तिलावद में पुलिस ने जन संवाद में सुनी लोगों की समस्याएं
तिलावद/आष्टा| पिछले दिनों गांव तिलावद में नाबालिग स्कूली छात्रा के साथ हुए गैंगरेप के बाद स्थानीय पुलिस चौकी प्रभारी ने स्कूल पालकों के इस भय को दूर करने के लिए स्वामी विवेकानंद ज्ञान भारती स्कूल में जनसंवाद का आयोजन किया।
पुलिस चौकी प्रभारी अमित डामर ने 28 फरवरी को हुई नाबालिग से गैंगरेप की घटना पर पालकों पर इसके भय को दूर करने के लिए स्वामी विवेकानंद ज्ञान भारती स्कूल में जन संवाद किया। इसमें स्कूल के बच्चों के पालकों को इस घटना के भय को दूर करने के लिए स्कूल में बच्चों के साथ पालकों को उनके बच्चों को मोबाइल, सोशल मीडिया, इंटरनेट, वाट्सअप, फेसबुक से दूर रहने की बात कही। वहीं किशोरी बालिकाओं को साइबर क्राइम के बचाव के विषय और गुड टच, बेड टच, सोशल क्राइम के दुष्प्रभाव के बारे में चर्चा की। पालकों से कहा गया कि वे बच्चों पर मोबाइल सोशल क्राइम के बचाव पर विशेष ध्यान रखें। पुलिस चौकी प्रभारी श्री डामर ने बच्चों को पुलिस के डर का भय दूर करने की बात कही। उन्होंने कहा कि पुलिस से डरना नहीं चाहिए और कोई भी बात हो तो बेहिचक होकर तुरंत पुलिस को बताया जाए तथा कोई भी घटना की तुरंत डायल 100 नंबर व पुलिस चौकी पर तुरंत सूचना दें। इस जनसंवाद में स्कूल समिति, स्कूल टीचर्स, स्टॉफ से लेकर बच्चों के पालक मौजूद थे।