पुलिस वालों ने खेली गुलाल से होली
जावर| मंगलवार को जहां क्षेत्र में रंगों का पर्व होली उत्साह के साथ मनाई। होली पर्व को देखते हुए पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद रहा। बुधवार को पुलिस वालों ने थाना परिसर मे नगर वासियों के साथ गुलाल से होली खेली। इस दौरान सभी ने एक दूसरे को गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं। टीआई योगेन्द्र यादव ने बताया कि मंगलवार को थाना क्षेत्र मे पुलिस स्टाफ ने एसपी एसएस चौहान के निर्देशानुसार नगर वासियों के साथ मिलकर एक दूसरे को रंग गुलाल लगाकर होली पर्व मनाया।