- Hindi News
- National
- Jawar News Mp News Poor Nath Maharaj39s Party Will Come Today Old Party Will Be Replaced
अाज उतरेंगे गरीब नाथ महाराज के पाट, बदले जाएंगे पुराने पाट
शुजालपुर| इस वर्ष भी गरीबनाथ महाराज धाम पर मेले का आयोजन रंगपंचमी के पर किया जाएगा।
ग्राम अवंतिपुर बड़ोदिया में लगने वाले इस मेले में यहां लगे लकड़ी के पाटों को रंगपंचमी के सुबह उतारा जाता है, उसके बाद शाम को रंगाई व पुताई करके चढ़ाया जाता है, लेकिन इस बार इन पाटों में दो पाट खराब होने के कारण उनको बदलने का काम किया जाएगा। इसके लिए दो दिन का समय चाहिए। इस लिए इन पाटों को 13 मार्च शुक्रवार सुबह उतारा जाएगा। इसके बाद इनको दूसरे दिन शनिवार को रंगपंचमी के अवसर पर हमेशा की तरह शाम के समय चढ़ाया जाएगा। इन पाटों को उतारने के पहले गांव की समिति द्वारा पूजा पाठ की जाएगी। इसके बाद इनको चढ़ाते समय भी इनकी पूजा पाठ करके इनको चढ़ाया जाएगा।
आयोजन समिति के सदस्य अशोक कविश्वर ने बताया कि कई सालों रंगपंचमी के अवसर पर यह आयोजन होता है, लेकिन इस बार कुछ लकड़ी के पाटों का हिस्सा खराब होने से उनको बदला जा रहा है इसके लिए उनको एक दिन पहले उतारा जा रहा है और उनको दूसरे दिन शनिवार को रंगपंचमी के अवसर पर हमेशा की तरह परंपरागत रूप से चढ़ाने का काम किया जाएगा।