- Hindi News
- National
- Sehore News Mp News Preparation For Mathematics Also Taking Leave On Classes In Excellence School
गणित की तैयारी, एक्सीलेंस स्कूल में छुट्टी के दिन भी लग रहीं कक्षाएं
एक तरफ जहां सभी स्कूलों में परीक्षा के चलते छुटि्टयां चल रही हैं वहीं एक्सीलेंस हायर सेकंडरी स्कूल क्रमांक 1 में अब भी बोर्ड की कक्षाएं लगाकर परीक्षा की तैयारी करवाई जा रही है। यहां परीक्षा के दिन छोड़कर सभी दिन दोपहर 12 बजे से 4 बजे तक 10वीं और 12वीं की कक्षाएं आयोजित की जाती हैं और उन्हें परीक्षा की तैयारी करवाई जाती है। रविवार को भी यहां 10वीं की कक्षाएं लगाकर उनकी तैयारी करवाई गई।
एक्सीलेंस स्कूल प्राचार्य रविंद्र कुमार बांगरे ने बताया कि बोर्ड की परीक्षा में विद्यार्थी शत-प्रतिशत परिणाम लेकर आएं इसलिए विशेष तैयारियां करवाई जा रही हैं। यहां अवकाश के दिन भी बच्चों को पढ़ाने के लिए शिक्षक स्कूल आते हैं। स्वेच्छा से विद्यार्थियों की उपस्थिति भी शत-प्रतिशत होती है। 12 मार्च को 10वीं का गणित का पेपर है। इसलिए रविवार को भी सभी बच्चे स्कूल आए और शिक्षक भी उन्हें पढ़ाने के लिए आए। हर दिन करीब 4 घंटे यहां पढ़ाई होती है।