- Hindi News
- National
- Ashta News Mp News Problem Encroachment In New And Old Vegetable Market Again
समस्या... नई और पुरानी सब्जी मंडी में फिर होने लगा अतिक्रमण
नई व पुरानी सब्जी मंडी में कुछ समय पहले पुलिस प्रशासन ने सड़क किनारे लगी दुकानों को हटाया था। इसके बाद फिर से दुकान धीरे-धीरे सड़क तक पहुंचने लगी हैं। इससे
आने जाने वाले लोगों को परेशानी हो रही है।
पुरानी सब्जी मंडी में व्यापारी सड़क पर दुकानें लगाकर सामान आदि बेच रहे थे। इससे आवागमन बाधित होता था। इसे देखते हुए कुछ महीने पहले प्रशासन ने इन व्यापारियों की दुकानें सड़क से हटाकर अंदर कराई थी। इससे मार्ग खुला नजर आने लगा था, लेकिन इस और ध्यान नहीं देने से फिर से पहली वाली स्थिति बनने लगी है। इसके बाद भी इस तरफ कोई ध्यान नहीं दे रहा है।