- Hindi News
- National
- Ashta News Mp News Program Made Aware Of Corona Virus In Women Sabal Sabha Honored Women
कार्यक्रम... महिला सबल सभा में कोरोना वायरस को लेकर किया जागरूक, महिलाओं का सम्मान भी किया
तिलावद/आष्टा| तिलावद में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर रविवार को मप्र शासन पंचायत व ग्रामीण विकास विभाग द्वारा ग्राम पंचायत में महिला सबला सभा का आयोजन हुआ। जिसमें गांव की बड़ी संख्या में महिलाएं उपस्थित हुईं। महिला सबला सभा में ग्राम पंचायत सरपंच मीना लक्ष्मीनारायण चौधरी ने महिलाओं का सम्मान किया। वहीं महिलाओं को कोरोना वायरस बीमारी के लक्षण व बचाव के विषय में चर्चा की।
साथ ही महिला सशक्तिकरण, बेटी बचाओं बेटी पढ़ाओं, स्वछता, पर्यावरण बचाव, पॉलीथिन मुक्त के विषय पर महिलाओं को संदेश दिया। गांव में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के साथ रैली निकाली। ग्राम पंचायत के भवन पर अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर सरपंच ने महिलाओं के साथ पौधा रोपण किया। इस अवसर पर सरपंच मीना चौधरी,आंगनबाड़ी कार्यकर्ता मनी लक्षकार, ममता चौहान, मंगलेश शर्मा, संगीता चौहान, विद्या चौहान, सोमती मालवीय, सचिव हेमराज परमार, सहायक सचिव जितेंद्र पांचाल, गौरीशंकर, जगदीश चौहान, नितिन चौहान मौजूद थे।