15 मार्च को मनाया जाएगा संरक्षण दिवस
सीहोर| शहर के मयूर विहार कालोनी में बुधवार को जिला उपभोक्ता संरक्षण परिषद के तत्वाधान में एक विशेष बैठक का आयोजन किया गया। बैठक के दौरान परिषद के जिलाध्यक्ष विष्णु सम्राट प्रजापति की अध्यक्षता में आगामी 15 मार्च को होने वाले विश्व उपभोक्ता संरक्षण दिवस के विषय में चर्चा की गई। जिला उपभोक्ता संरक्षण परिषद के मीडिया प्रभारी मनोज दीक्षित मामा ने बताया कि आगामी 15 मार्च को विश्व उपभोक्ता संरक्षण दिवस का आयोजन किया जाएगा। स्कूलाें में निबंध प्रतियोगिता सहित अन्य आयोजन के अलावा संगोष्ठी का आयोजन किया जाएगा। बुधवार को शहर के मयूर विहार कालोनी के समीपस्थ जिला संस्कार मंच के जिला उपाध्यक्ष नरेंद्र डाबी के निवास पर जिला उपभोक्ता परिषद की विशेष बैठक का आयोजन किया गया।