- Hindi News
- National
- Sehore News Mp News Rang Panchami39s Procession Will Be Out Today Mathura Artist Radha Krishna Will Play Holi
आज निकलेगा रंग पंचमी का जुलूस, मथुरा के कलाकार राधा-कृष्ण बनकर खेलेंगे होली
सुबह 11 बजे गंज के राधेश्याम मंदिर से निकलेगा जुलूस
सीहोर | होली और रंगपंचमी पर्व के उपलक्ष्य में शनिवार को रंगपंचमी चल समारोह का आयोजन किया जाएगा। इस चल समारोह में मथुरा के कलाकार राधा-कृष्ण बनकर होली खेलेंगे। यही नहीं चल समारोह में राधा-कृष्ण की झांकी, बग्घी, घोड़े और ऊंट भी आकर्षण का केंद्र रहेंगे। आयोजन को लेकर तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। सुबह 11 बजे गंज के राधेश्याम मंदिर से निकलने वाले चल समारोह में अधिक से अधिक संख्या में लोगों से शामिल होने की अपील हिंदू उत्सव समिति ने की है।
बता दें कि इस बार हिंदू उत्सव समिति द्वारा शिवसेना के सहयोग से रंग पंचमी का चल समारोह निकाला जा रहा है। चल समारोह की तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। शनिवार सुबह ठीक 11 बजे गंज के ग्वालटोली स्थित राधेश्याम मंदिर से चल समारोह शुरु होगा।
पुराना बस स्टैंड से शुरू होगा चल समारोह: यह चल समारोह पुराना बस स्टैंड, कोतवाली चौराहा, पान चौराहा, गांधी रोड, नमक चौराहा, बड़ा बाजार, अटल चौक, तहसील चौराहा, भोपाल फाटक होते हुए कस्बा निजामद पर पहुंचेगा। चल समारोह में अबीर और गुलाल की जमकर वर्षा होगी। चल समारोह में शामिल युवाओं के हाथों में धर्म ध्वजा लहराएगी। ह चल समारोह अध्यक्ष विजय यादव, सतीश राठौर, शंकर प्रजापति, पप्पू धाड़ी, गब्बर यादव, आशीष गुप्ता, नरेंद्र राजपूत आदि ने अधिक से अधिक संख्या में श्रद्धालुओं से रंगपंचमी चल समारोह में शामिल होने की अपील की है।