राष्ट्र हिंदू सेना ने बांटे गुलाल के पैकेट
बिशनखेड़ी| गांव में गुलाल से होली खेलने के प्रेरित करते हुए राष्ट्र हिंदू सेना ने गांव में गुलाब के पैकेट वितरित किए। साथ ही भजन कीर्तन करते हुए होली मनाई और पानी बचाओ का संदेश दिया। राष्ट्रीय हिंदू सेना के ग्रामीण जिलाध्यक्ष एमके नागर ने बताया कि पानी की समस्या को देखते हुए ग्रामीण क्षेत्रों में सूखी होली खेलना चाहिए। इसके लिए सेना ने गुलाल के पैकेट गांव में वितरित किए। इस मौके पर सचिव उपाध्यक्ष प्रवेश नागर, मंत्री हरिओम पांचाल, महामंत्री नीलेश नागर, बृजेश किशोर, जीतेन, रवि नागर, अंकित नागर आदि शामिल थे।