अवकाश के दिन भी खुलेंगे पंजीयन ऑफिस
सीहोर | महानिरीक्षक पंजीयन मप्र भोपाल ने आदेश जारी किए हैं। उक्त आदेश में कहा गया है कि मार्च महीने में सभी जिला पंजीयक कार्यालय अवकाश के दिनों में भी खुले रहेंगे। जारी निर्देशों में उल्लेख किया गया है कि यह माह राजस्व की दृष्टि से जरूरी है। इसलिए होली व रंगपंचमी के अवकाश को छोड़कर शेष अवकाशों पर जिला पंजीयक व उप पंजीयक कार्यालय खुले रखे जाएंगे।