पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

अवकाश के दिनों में भी खुलेंगे पंजीयन कार्यालय

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

सीहोर| महानिरीक्षक पंजीयन मध्यप्रदेश भोपाल द्वारा मार्च माह में सभी जिला पंजीयक कार्यालयों को अवकाश के दिनों में भी खुले रखने के निर्देश जारी किए गए है। जारी निर्देशों में उल्लेख किया गया है कि यह माह राजस्व की दृष्टि से अत्यन्त महत्वपूर्ण है। इसलिए होली एवं रंगपंचमी के अवकाश को छोड़कर शेष अवकाशों पर जिला पंजीयक व उप पंजीयक कार्यालय खुले रखे जाए और पंजीयन कार्य नियमित रूप से किया जाए।
खबरें और भी हैं...