- Hindi News
- National
- Sehore News Mp News Reservation Of Ashta Napa And Wards Of Javar Kothari Ichawar Municipal Council On 16 March
आष्टा नपा और जावर, कोठरी, इछावर नगर परिषद के वार्डों का आरक्षण 16 मार्च को
सीहोर और शाहगंज का आरक्षण नवंबर में होगा
नगर पालिका आष्टा, नगर परिषद जावर, कोठरी और इछावर के चुनाव के लिए वार्ड आरक्षण किए जाने की कार्रवाई जिला पंचायत सभाकक्ष में 16 मार्च सोमवार को दोपहर 12 बजे से होगी। आरक्षण की कार्रवाई कराने जाने कलेक्टर अजय गुप्ता ने प्राधिकृत अधिकारी अपर कलेक्टर विनोद कुमार चतुर्वेदी एवं डिप्टी कलेक्टर बृजेश सक्सेना, परियोजना अधिकारी जिला शहरी विकास अभिकरण एवं मुख्य नगरपालिका अधिकारी संदीप श्रीवास्तव नियुक्त किया है।
प्रस्तावित नगरीय निकायों के वार्ड आरक्षण की कार्रवाई के दौरान राजनीतिक दल के प्रवक्ता, नगरीय निकायों के पूर्व अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, पार्षद, आम नागरिक भी उपस्थित रह सकते हैं। वार्ड आरक्षण की प्रक्रिया में सर्वप्रथम नगर परिषद कोठरी, जावर और इछावर के वार्डों का आरक्षण किया जाएगा। उक्त तीन नगरीय निकायों के वार्डों के आरक्षण प्रक्रिया होने के बाद नपा आष्टा के वार्डों का आरक्षण किया जाना प्रस्तावित किया गया है
इस प्रकार जिले की चार नगरीय निकाय क्रमशः नगर परिषद कोठरी, जावर, इछावर एवं आष्टा के वार्ड आरक्षण प्रक्रिया पूर्ण किए जाने के बाद जिले के 7 नगरीय निकायों में वार्ड आरक्षण की प्रक्रिया पूर्ण कर ली जाएगी। शेष दो नगरीय निकाय नगर पालिका सीहोर एवं नगर परिषद शाहगंज का आरक्षण कअक्टूबर एवं नवंबर में होगा।