पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Nasrullaganj News Mp News Road Sanctioned In Shivraj Government Not Built Even After One And A Half Years Of Congress Rule

शिवराज सरकार में स्वीकृत सड़क, कांग्रेस शासन के डेढ़ साल होने के बाद भी नहीं बनी

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने अपने कार्यकाल में ग्रामीणों की मांग पर करोड़ों रुपए की सड़कों को स्वीकृति प्रदान कर उनके लिए बजट स्वीकृत किया गया, लेकिन सरकार जाने के बाद उक्त सड़कों का कार्य तभी से बंद पड़ा हुआ हैं। ऐसी ही एक सड़क क्षेत्र के गांव छिदगांव मौजी से सालारोंंड की है, जिसका निर्माण कई महीनों से ठेकेदार ने बजट के आभाव में बंद कर रखा है। साढ़े तीन करोड़ से बनने वाली 5 किमी सड़क का कार्य बंद होने से ग्रामीण परेशान हो रहे हैं और तात्कालीन सरकार को कोस रहे हैं।

भाजपा के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने पांच से अधिक गांवों को जोड़ने के लिए छिदगांव मौजी से सालारोंड पांच किमी सड़क निर्माण का भूमि पूजन किया गया। भूमि पूजन के बाद साढ़े तीन करोड़ की सड़क का ठेकेदार द्वारा कार्य शुरू भी कर दिया गया, लेकिन इसी बीच सरकार बदलने से कांग्रेस सरकार का बजट गड़बड़ा गया और बजट के आभाव में उक्त सड़क का कार्य की गति धीमी पड़ गई।

भुगतान मिले तो शुरू करें काम : इस संबंध में जब निर्माण एजेंसी के ठेकेदार विजय मारन ने बताया कि लोक निर्माण विभाग में उनके 50 लाख रुपए से अधिक के बिल लगे हुए हैं। उनका भुगतान नहीं हो पाया है। इसे भी कई महीने बीत चुके हैं। ठेकेदार के अनुसार जब तक भुगतान नहीं किया जाता तब तक वह काम करने की स्थिति में नहीं है। उन्होंने बताया कि निर्माण के दौरान ग्रामीण भी सड़क निर्माण में सहयोग प्रदान नहीं कर रहे हैं।

सड़क बनेगी तो इन गांवों के ग्रामीणों को मिलेगा लाभ : छिदगांव से सालारोंड तक यदि पांच किमी सड़क का निर्माण पूरा होता हैं तो उक्त दो गांवों के अलावा सेमलपानी, निम्नागांव, धन्नास, पलासी का सीधा संपर्क भी इस सड़क मार्ग से मुख्यालय तक हो सकेगा। बारिश के दिनों में ग्रामीणों का आवागमन मुख्यालय तक सुलभ हो सकेगा।

ऊंचाई अधिक होने से खेतों में भरता है पानी : किसान विक्रम सिंह भाटी, राजकुमार, पर्वत सिंह, जीवन सिंह आदि का कहना हैं कि निर्माण एजेंसी द्वारा सड़क की ऊंचाई अधिक कर दी गई है, जिसके चलते बारिश के दिनों में खेतों में से पानी की निकासी नहीं होने से सोयाबीन की फसल पानी में डूबकर नष्ट हो चुकी है। ठेकेदार द्वारा जब तक सड़क में पुलिया का निर्माण कार्य नहीं किया जाता व बेस को सही नहीं किया जाता किसान परेशान होता रहेगा।

छिदगांव मौजी से सालारोंड सड़क का काम भी बजट के अभाव में बंद पड़ा है

खबरें और भी हैं...