आरटीई : मार्च के आखिरी में शुरू होगी प्रवेश प्रक्रिया
सीहोर| शिक्षा का अधिकार अधिनियम के तहत प्रवेश प्रक्रिया मार्च के आखिरी सप्ताह से शुरू होगी। जिला शिक्षा केंद्र के अधिकारियों ने इसके लिए तैयारियां शुरू कर दी है। निजी स्कूलों से ऑनलाइन आरक्षित स्कूलों की सीटें मंगाई जा रही है। शिक्षा सत्र 2020-21 के तहत अप्रैल तक विद्यार्थियांे को स्कूल में प्रवेश दिलाने की योजना है, ताकि विद्यार्थियों की पढ़ाई समय से शुरू हो सके।