पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Sehore News Mp News Sambhar39s Meat Found In Freeze When Police Searched The House On The Information Of The Informer

मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने घर की तलाशी ली तो फ्रीज में मिला सांभर का मांस

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
हिस्ट्रीशीटर शिकारी को शाहगंज पुलिस ने किया गिरफ्तार

निगरानीशुदा बदमाश की मुखबिरी के बाद शाहगंज पुलिस को सांभर का शिकार करने वाले एक आरोपी को उसके घर से गिरफ्तार किया है। वहीं अन्य दो शिकारियों की तलाश जारी है। दोनों भोपाल के बताए जाते हैं। पुलिस ने आरोपी के घर फ्रीज में रखा सांभर का मांस और हडि्डयां भी जब्त की हैं।

पुलिस के अनुसार शाहगंज निवासी कमाल खां पुत्र इकबाल खां 40 वर्ष निगरानीशुदा बदमाश है। पुलिस को सूचना मिली कि बदमाश कमाल खां कहीं से सांभर का शिकार करके आया है। पुलिस ने पूरी हकीकत जानने के लिए बदमाश कमाल खां के घर का सर्च वारंट जारी करवाया और वन विभाग की टीम के साथ गुरुवार सुबह उसके घर दबिश दे दी। घर पर तलाशी के दौरान आरोपी के घर के फ्रिज में रखा हुआ सांभर का मांस और हडि्डयां मिलीं। जब पुलिस ने आरोपी से सख्ती से पूछताछ की तो उसने बताया कि भोपाल के असार खां और इमान खां ने उसे बांद्राभान बुलाया था। इसके बाद वह कार से असार खां और इमान खां के साथ जहानपुर के आखिरी छोर स्थित मृगनाथ पहाड़ी पर गए। यहां उन्हें तीन सांभर दिखे। इसके बाद कमाल खां ने टार्च की रोशनी दिखाई और असर खां ने रायफल से निशाना लगाया। जिससे सांभर घायल हो गया। इसके बाद तीनों बदमाशों ने उसका मांस आपस में बांट लिया। पुलिस ने आरोपी कमाल खां को हिरासत में लेते हुए उसके घर से मांस जब्त कर मामला दर्ज कर वन विभाग को सौंप दिया।

भोपाल निवासी दो और आरोपियों की तलाश जारी

टीआई जितेंद्र पटेल ने बताया कि मामला वन्य प्राणी की हत्या से जुड़ा हुआ है। पुलिस ने भोपाल निवासी असार खां और इमान खां की तलाश कर रही है। जल्द ही दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर शिकार में उपयोग की गई कार और रायफल जब्त की जाएगी।

कमाल खां

खबरें और भी हैं...