पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

बैठक में दिए सुरक्षा के निर्देश

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

श्रीरामचंद्र चौबे स्मृति विद्यालय में सुरक्षा मानकों को लेकर एक आवश्यक बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में सुरक्षा को लेकर चर्चा हुई। इस बैठक में कालापीपल और शुजालपुर विकासखंड के सभी प्राइवेट स्कूलों के प्रभारी शामिल हुए। कार्यशाला में डीईओ यूयू भिड़े ने स्कूलों में चल रही बसों में बच्चों की सुरक्षा की बात कही। उन्होंने कहा बसों और आटो में जो भी सुप्रीम कोर्ट की गाइडलाइन है उसके अनुसार जरूरी सुरक्षा उपकरण होना जरूरी हैं। स्कूल के सामाजिक दायित्वों के अलावा बच्चों की सुरक्षा एवं सम्मान आदि विषयों पर भी चर्चा हुई। इसके लिए सभी स्कूलों के प्रभारियों को निर्देश दिए। इस अवसर पर शुजालपुर और कालापीपल बीआरसी जसमत सिंह बैस, अशोक उपलावदिया, अजय मालवीय उपस्थित थे।

खबरें और भी हैं...