पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Sehore News Mp News Selection Of Chairman In Meeting Of Bahujan Utsav Committee

बहुजन उत्सव समिति की बैठक में हुआ अध्यक्ष का चयन

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

सीहोर | रविवार काे अंबेडकर भवन मुरली रोड में बहुजन उत्सव समिति के तत्वाधान में बाबा साहब अंबेडकर जयंती मनाने बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में सर्वसमाज के लोगों ने सभी की सर्वसम्मति से चेतन वास्तवार को अध्यक्ष पद पर नियुक्त किया। जिला युवा अध्यक्ष पद पर पवन सूर्यवंशी, जिला उपाध्यक्ष दीपक मालवीय, ब्लॉक अध्यक्ष नर्सिंग भारती, इछावर ब्लॉक अध्यक्ष सुरेश मालवीय एवं मीडिया प्रभारी सतीश मालवीय को नियुक्त किया गया। अभी कार्यकारिणी के अन्य पदाधिकारी नियुक्त होना शेष हैं। इस अवसर पर उपस्थित मुख्य रूप से आरके बांगरे, आरआर मालवीय, कमलेश दोहरे, एसएल हीडोलिया, रामचंद्र डोहर, धनराज थहरेले, नवीन भैरवे, देवेंद्र दोहरे, दयाराम सागर, राजेंद्र बकोरिया, जनमसिंह परमार, इमरतलाल बामनिया, जितेंद्र मालवीय, लाड़सिंह कटारिया, घनश्याम बकोरिया, मोहित तमोलिया, महेश सूर्यवंशी इत्यादि उपस्थित थे।
खबरें और भी हैं...