पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

समर्थन के भाव पर बिका शरबती गेहूं

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

होली के बाद मंडी में अचानक गेहूं की आवक बढ़ गई है। ऐसे में गेहूं के मॉडल रेट में 200 से 300 रुपए तक की गिरावट आई है। वहीं चना और सोयाबीन की आवक भी कम हुई है। गुरुवार को मंडी में 11 हजार 252 क्विंटल की आवक हुई है। इसमें से 10 हजार 711 क्विंटल गेहूं की आवक हुई, जबकि होली से पहले तक मंडी में मात्र 3 हजार क्विंटल के आसपास आवक होती थी। अचानक बढ़ी आवक का असर बाजार पर भी देखा गया। इसी दिन देर रात तक बाजार में भी अच्छी ग्राहकी रही।

एक सप्ताह पहले तक बाजार में आवक कम थी लेकिन होली के आसपास मौसम बिगड़ने की संभावना के चलते किसानों ने कटाई तेज कर दी और उपज निकाल ली। ऐसे में मंडी में भी आवक बढ़ गई। गुरुवार को गेहूं की अन्य वैरायटियों सहित शरबती गेहूं की भी अच्छी आवक हुई। आने वाले दिनों में समर्थन मूल्य पर जो गेहूं 1925 रुपए प्रति क्विंटल बिकेगा, अभी वही गेहूं 1500 रुपए प्रति क्विंटल के भाव बिका। किसानों को मानना है कि आवक अधिक होने से उपज के दाम कम मिल रहे हैं। गुरुवार को मंडी में गेहूं का न्यूनतम भाव 1450 रुपए और अधिकतम भाव 2001 रुपए प्रति क्विंटल रहा। वहीं शरबती गेहूं का न्यूनतम भाव 1925 रुपए और अधिकतम भाव 3051 रुपए रहा।

मंडी पर निर्भर है बाजार

उत्तरी हवा का असर : 4.6 डिग्री लुढ़का रात का पारा

मार्च महीने में भी मौसम का मिजाज बार-बार बदल रहा है। दो दिन तक मौसम खराब रहने के बाद गुरुवार को हालात सुधरे लेकिन उत्तरी हवा के असर से रात के तापमान में सीधे 4.6 डिग्री की गिरावट दर्ज हुई। दिन के तापमान में भी मामूली गिरावट देखी गई। मौसम विभाग भी अभी स्पष्ट रूप से कुछ कहने की स्थिति में नहीं है। क्योंकि उत्तर भारत से सर्द हवा अब भी क्षेत्र में आ रही हैं। इस कारण तापमान में भी अपेक्षाकृत बढ़ोत्तरी नहीं हो रही है। गुरुवार को अधिकतम तापमान 27 डिग्री और न्यूनतम तापमान 12.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जबकि एक दिन पहले अधिकतम तापमान 27.5 और न्यूनतम तापमान 17.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। मौसम विशेषज्ञ डॉ. सत्येंद्र सिंह तोमर के अनुसार आने वाले दिनों में मौसम साफ रहेगा। बारिश का अब खतरा नहीं है।

11252 क्विंटल की कुल आवक, इसमें से 10711 क्विं. गेहूं ही आया, चने की आवक कम फिर भी भाव लुढ़के

11 हजार 252 क्विंटल की आवक गुरुवार को मंडी में हुई**

सीहोर में बाजार की स्थिति मंडी की आवक पर निर्भर करती है। अधिकांश छोटे किसान मंडी में अपनी उपज बेचकर ग्राहकी करने बाजार आते हैं। त्योहारी सीजन में भी यही स्थिति रहती है। इसलिए इन दिनों मंडी में आवक तो बढ़ी है साथ ही ग्राहकी भी बढ़ी है।

जल्दी इतनी कि देर रात मंडी में पहुंच गए थे उपज बेचने किसान

कृषि उपज मंडी में अपनी उपज बेचने के लिए देर रात से ही किसान पहुंचने लगे थे। सुबह 9 बजे तो किसानों को अपने ट्रैक्टर-ट्राली खड़ी करने के लिए मंडी में सही जगह नहीं मिल रही थी। किसानों ने अपनी उपज की नीलामी के लिए घंटों इंतजार किया। लंबे इंतजार के बाद जब किसानों को उपज उपज के सही दाम नहीं मिले तो वे निराश होकर कम दाम में ही उपज बेचकर चले गए।

25 मार्च से होगी समर्थन मूल्य पर खरीदी, 1925 रुपए प्रति क्विंटल मिलेंगे दाम

जिले में समर्थन मूल्य पर गेहूं की खरीदी 25 मार्च से होगी। इस बार उपज अच्छी होने से पंजीयन भी ज्यादा किसानों ने करवाया है। पिछले साल समर्थन मूल्य पर गेहूं बेचने के लिए जिले में 74 हजार किसानों ने पंजीयन कराया था। लेकिन इस साल इनकी संख्या बढ़कर 85 हजार के पार पहुंच गई है। पिछले साल शासन ने समर्थन मूल्य 1840 रुपए प्रति क्विंटल निर्धारित किया था, जबकि इस साल प्रति क्विंटल दाम 1925 रुपए हैं। प्रति क्विंटल 85 रुपए अधिक दाम किसानों को मिलेंगे।

किसानों को राहत... समय पर भुगतान हो इसलिए पहले खाते में 1 रुपए भेजेंगे

इस बार सरकार ने प्रत्येक किसान को तीन दिन में उपज का भुगतान करने का दावा किया है। लेकिन पिछले साल कई किसानों के भुगतान में तीन महीने से अधिक समय लग गया था। इसलिए समर्थन मूल्य पर खरीदी से पहले इस बार सरकार किसानों के खातों में 1 रुपए का भुगतान करेगी। ताकि यह स्पष्ट हो जाए कि भुगतान में कोई तकनीकी समस्या तो सामने नहीं आ रही है। 20 मार्च तक किसानों के खातों में एक-एक रुपए भेजकर देखा जाएगा कि कोई परेशानी तो नहीं है।

काबली चने के दाम अच्छे

मंडी में गुरुवार को हुई आवक में अधिकांश जींस के भाव कम रहे। लेकिन काबली चना ऊंचे दाम बिका। हालांकि इसकी आवक मात्र 15 क्विंटल ही रही। गुरुवार को जो काबली चना अधिकतम 4 हजार 601 रुपए प्रति क्विंटल बिका। होली के पहले काबली चने के अधिकतम रेट 4 हजार 135 रुपए प्रति क्विंटल थे।

मंडी में आई मुख्य उपज के दाम

जींस कुल आवक न्यूनतम अधिकतम

गेहूं समस्त 10586 1450 2001

गेहूं शरबती 125 1925 3051

चना देशी 48 3370 3662

चना काबली 15 3811 4601

सोयाबीन 97 2800 3516

(नोट: कुल आवक क्विंटल में, भाव रुपए में)

मौसम बिगड़ने के डर से तेजी से कटाई हुई, होली के बाद मंडी के खुलते ही

इतनी आवक...
खबरें और भी हैं...