- Hindi News
- National
- Ashta News Mp News Shravan Vyas Became The General Secretary Of Chakaldi Division
श्रवण व्यास बने चकल्दी मंडल के महामंत्री
रमगड़ा| भाजपा जिला संगठन ने श्रवण व्यास को भाजपा चकल्दी मंडल का महामंत्री नियुक्त किया गया है। उनकी नियुक्ति प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं क्षेत्रीय विधायक शिवराजसिंह चौहान, सांसद रमाकांत भार्गव, पूर्व निगम अध्यक्ष राजेंद्र सिंह राजपूत, गुरुप्रसाद शर्मा, प्रदेश मंत्री रघुनाथसिंह भाटी, जिलाध्यक्ष रवि मालवीय की अनुशंसा से की गई। श्रवण व्यास की नियुक्ति पर क्षेत्र के भाजपा कार्यकर्ताओं ने बधाई दी।
खाईखेड़ा स्कूल में शुरू हुई स्मार्ट क्लास
श्यामपुर| खाईखेड़ा स्कूल में स्मार्ट क्लास का शुभारंभ किया गया। शुभारंभ सेवानिवृत्त जज शिवमंगल सिंह एवं डायरेक्टर घनश्याम एवं ताराचंद जैन ने किया। इस अवसर पर प्रधानाध्यापक अपोलिया टोप्पो, यशवंत सिंह राजपूत, महेश दास बैरागी, ओपी विश्वकर्मा मौजूद थे।