पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Ashta News Mp News Silence On The Stand Due To Buses Stopped On Rangpanchami

रंगपंचमी पर बसों का आवागमन बंद रहने से स्टैंड पर पसरा सन्नाटा

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

आष्टा| शनिवार को रंगपंचमी होने के कारण बसों का आवागमन पूरी तरह से बंद रहा। इस कारण नगर के बस स्टैंड पर सन्नाटा देखने को मिला। यहां पर दुकानें भी बंद होने के कारण सूनापन रहा। रविवार से बसों का आवागमन शुरू हो सकेगा। जिन बाहर से आने वाले यात्रियों को पता नहीं था वह जरूर भटकते हुए दिखाई दिए।

शनिवार को रंगपंचमी होने के कारण हर साल की तरह इस बार भी यात्री बसों का आवागमन पूरी तरह से बंद रहा। यहां के समस्त व्यापारियों ने भी अपने प्रतिष्ठान बंद रखे। रंगपंचमी पर सुबह के समय ही इक्का-दुक्का भोपाल-इंदौर की बसें आ सकीं। उसके बाद वे भी बंद हो गईं। बसों के आवागमन नहीं होने के कारण जिन लोगों को अपने रिश्तेदारों में मिलने जाना था वह अपने निजी वाहनों से निकले। इसी तरह जो बाहर क्षेत्र के रहने वाले लोग थे वह जरूर वाहनों की तलाश में भटकते हुए दिखाई दिए। यात्री मदनलाल ने बताया कि भंवरा जाना था, लेकिन बस बंद रहने की जानकारी नहीं थी इस कारण बस के लिए परेशान होना पड़ा।
खबरें और भी हैं...