- Hindi News
- National
- Ashta News Mp News Silence On The Stand Due To The Shutdown Of Buses On Dhulendi
धुलेंडी पर बसों का आवागमन बंद रहने से स्टैंड पर रहा सन्नाटा
मंगलवार को होली पर्व की शुरुआत होने तथा धुलेंडी होने के कारण बसों का आवागमन बंद रहा। इस कारण नगर के बस स्टैंड पर सन्नाटा देखने को मिला। यहां पर दुकानें भी बंद होने के कारण सूनापन रहा। बुधवार से बसों का आवागमन शुरू हो सका।
मंगलवार को धुलेंडी होने के कारण हर साल की तरह इस बार भी यात्री बसों का आवागमन पूरी तरह से बंद रहा। वहीं यहां के समस्त व्यापारियों ने भी अपने प्रतिष्ठान बंद रखे। सुबह के समय ही इक्का-दुक्का भोपाल-इंदौर की बसों का आवागमन चालू रहा। उसके बाद वह भी बंद हो गईं। बसों के आवागमन नहीं होने के कारण जिन लोगों को अपने रिश्तेदारों में मिलने जाना था वह अपने निजी वाहनों से निकले।
रंगपंचमी पर बंद रहेंगे यात्री वाहन : नगर में रंगपंचमी पर भी यात्री बसों का आवागमन बंद रखा जाता है। हालांकि इस दिन प्रमुख स्थानों पर जत्रा भराने के कारण इक्का-दुक्का बसों का आवागमन होता है।