पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Sehore News Mp News So Far 16 Have Come From Abroad In The District No One Has Any Infection

जिले में अब तक विदेश से 16 आए, किसी को कोई इंफेक्शन नहीं

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

फरवरी में लौटे थे विदेश से : जिले में अब तक 16 लोग विदेश से लौटे हैं, इनमें 4 छात्र हैं और 12 प्राइवेट कंपनी के कर्मचारी शामिल हैं। सिविल सर्जन ने बताया कि जनसरुल्लागंज में 2 छात्र और आष्टा में दो छात्र चीन से लौटे थे। बजाज शोरूम के 12 कर्मचारी मलेशिया के टूर से वापस लौटकर आए थे।


यह लक्षण दिखें तो तुरंत डॉक्टर की सलाह लें

सांस लेने में तकलीफ, दस्त व शरीर में दर्द, 2 से 7 दिन तक सूखी खांसी की समस्या, गैस बनना, बुखार

संक्रमण का कारण

प्रभावित व्यक्ति के खांसने, छींकने या छूने से यह रोग आपको भी चपेट में ले सकता है।

सीहोर | इन दिनों कोरोना वायरस को लेकर लोगों में खौफ बढ़ता जा रहा है लेकिन स्थानीय स्तर पर जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग की इस वायरस से निपटने के लिए पूरी तैयारियां हैं। कोरोना वायरस का प्रभाव सामने आने के बाद जिले में अब तक 16 लोग विदेश से लौटे हैं। अच्छी बात यह है कि इनमें से किसी को भी कोई इंफेक्शन नहीं है। इन लोगों पर स्वास्थ्य विभाग निगरानी बनाए हुए है। शनिवार को स्कूल, कॉलेजों के साथ टॉकीज भी नहीं खुलीं।
खबरें और भी हैं...