पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

परंपरागत भगोरिया उत्सव में जमकर झूमे समाजजन

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

सिद्दीकगंज ब्लॉक के गांव श्यामपुरा मगरदा में भगोरिया उत्सव इस बार भी धूमधाम उत्साह के साथ समाज लोगों ने मनाया। इस अवसर पर आयोजित समारोह का नेतृत्व ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष शांतिलाल मंडलोई ने किया। जिसमें बड़ी संख्या में अतिथियों ने भी हिस्सा लिया।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में जिला पंचायत सदस्य गोपाल सिंह इंजीनियर, अध्यक्षता जिला महिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष गुलाब बाई व सोभाल सिंह भाटी, शिवलाल खरतिया प्राचार्य हासे सिद्दीकगंज, तारा सेठ, जयमाल पटेल, सरपंच कैलाश बारेला, डिप्टी रेंजर चंदर भिलाला, सुनील कटारा की विशेष आतिथ्य में हुआ। इस दौरान समाज के लोगों ने जमकर अपना परंपरागत नृत्य किया।

सिद्दीकगंज क्षेत्र में भगोरिया पर्व को लेकर काफी उत्साह देखने को मिलता है। जिसमें समाज के लोग होली पर्व मनाने के लिए साल में जरूर आते हैं। होली पूर्व भगोरिया उत्साह देखते ही बनता है। इस अवसर पर राजेंद्र मेवाड़ा, महेश मेवाड़ा, मुकेश बारेला, धर्मेंद्र परिहार सहित बड़ी संख्या में लोग शामिल थे।

खबरें और भी हैं...