पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Sehore News Mp News Soft Warm Weather Day To Day Temperature Stable At 270 Rain Prone Falls

नर्म-गर्म मौसम : दो दिन से दिन का तापमान 270 पर स्थिर, बारिश-आेले गिरने के आसार

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

मार्च माह में गर्मी के सीजन की शुरुअात मानी जाती है, लेकिन इस बार अब तक माैसम के तेवर नर्म-गर्म बने हुए हैं। स्थिति यह है कि हर एक-दो राेज में मौसम बदल रहा है। पिछले दो-तीन दिन से कभी धूप, कभी छांव की स्थिति बनी हुई है। मौसम विभाग ने अभी पांच दिन और इसी तरह का मौसम बने रहने की संभावना जताई है। इस दौरान कहीं-कहीं हल्की बारिश और ओले भी गिर सकते हैं। शुक्रवार को दिन में बार-बार बादल छाए रहे। ऐसे में अधिकतम तापमान 27 डिग्री और न्यूनतम तापमान 14.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम के जानकारों का कहना है बार-बार बदल रही हवा की दिशा के कारण तापमान में उतार-चढ़ाव बना हुआ है। राजस्थान में बना चक्रवात भी हमारे क्षेत्र में ठंडी हवा ला रहा है।

दिन का तापमान सामान्य से 5 डिग्री कम : तीन दिनों से न्यूनतम तापमान सामान्य से करीब 3 डिग्री कम बना हुआ है। वहीं दिन का तापमान भी सामान्य से 5 डिग्री कम है। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 27 डिग्री और न्यूनतम तापमान 14.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जबकि एक दिन पहले गुुरुवार काे भी अधिकतम तापमान 27 डिग्री और न्यूनतम तापमान 12.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। आरएके कॉलेज स्थित ग्रामीण मौसम सेवा केंद्र के डॉ. सत्येंद्र सिंह तोमर ने बताया कि अभी पांच दिन ऐसा ही मौसम बना रहेगा। कहीं-कहीं हल्की बारिश हो सकती है।

शुक्रवार को भी दिन में बार-बार बादल छाए रहे, हालांकि बारिश नहीं हुई।

राजस्थान से पंजाब की तरफ जा रहा है चक्रवात

राजस्थान में चक्रवात बनने के कारण हमारे शहर का मौसम भी बदला था। शहर में शुक्रवार को भी बादल छाए। यह चक्रवात गुजरात व राजस्थान की बार्डर पर बना हुआ था। हालांकि, अब यह पंजाब की तरफ जा रहा है। इससे आने वाले दिनों में तापमान में बढ़ोत्तरी की संभावना बन रही है।

अब अप्रैल में बढ़ेगी गर्मी

पिछले साल मार्च महीने में अधिकतम तापमान 30 डिग्री के अधिक रहा। पिछले साल 13 मार्च को अधिकतम तापमान 33 डिग्री रिकार्ड किया गया था, जबकि इस साल 13 मार्च को अधिकतम तापमान मात्र 27 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।
खबरें और भी हैं...