- Hindi News
- National
- Sehore News Mp News Srijan Sahitya Parishad Did Poetry Recital At Phag Festival
सृजन साहित्य परिषद ने फाग महोत्सव में किया काव्यपाठ
सृजन साहित्य परिषद ने फाग महोत्सव में किया काव्यपाठ।
सीहोर | कोतवाली परिसर में स्थित पंचमुखी हनुमान मंदिर के सभाग्रह में सृजन साहित्य परिषद ने काव्य फाग महोत्सव कार्यक्रम आयोजित किया। इस मौके पर कवियों ने काव्यपाठ किया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता अध्यक्षता गीतकार रमेश गोहिया ने की। मुख्य अतिथि एसजी हुरमाडे, नारायण नवरंग उपस्थित थे। अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला रायसेन के जिलाध्यक्ष दिनेश याज्ञिक को सृजन साहित्य सम्मान प्रदान किया गया। सरस्वती वंदना गीतकार जोरावर सिंह ने प्रस्तुत की। कार्यक्रम का संचालन अखिल भारतीय साहित्य परिषद के जिलाध्यक्ष डॉ. विजेंद्र जायसवाल ने किया। परिषद के संयोजक बृजेश शर्मा ने कहा कि यह आयोजन पिछले 18 वर्षों से हर साल होता है।
साहित्यकारों को संस्था के सदस्यों ने गुलाल लगाकर पुष्प भेंटकर स्वागत किया। होली पर्व की रचनाएं पढ़ कर कवियों ने समा बांधा। काव्य पाठ करने वालों में रमेश गोहिया, नारायण नवरंग, दिनेश याज्ञिक, ब्रजेश शर्मा, पुष्पेंद्र भदोरिया, दिनेश भोपाली, द्वारका बसुरीया आदि उपस्थित थे।