पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Ashta News Mp News State President Bandhewal Welcomed At The Swearing In Of Jangra Mahasabha

जांगड़ा महासभा के शपथ ग्रहण में प्रदेश अध्यक्ष बांधेवाल का किया स्वागत

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

आष्टा| जांगड़ा महासभा द्वारा शपथ ग्रहण व नवीन कार्यकारिणी का गठन सोमवार को किया गया। जिसमें समाज में फैल रही कुरीतियों को दूर करने, अंधविश्वास व मृत्यु भोज बंद करने की भी शपथ दिलाई गई। जिसमें बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए।

महासभा के प्रदेश अध्यक्ष राजेश बांधेवाल को केआर मालवीय संरक्षक के द्वारा शपथ दिलाई व बाद में महासभा के प्रदेश पदाधिकारी डीएस कटारे संरक्षक द्वारा शपथ ग्रहण कराई गई। शपथ ग्रहण समारोह में जांगड़ा महासभा के समस्त जिला अध्यक्ष की ओर से राजेश बांधेवाल प्रदेश अध्यक्ष को स्मृति चिन्ह भेंट कर पुष्प मालाओं से स्वागत किया गया व तीसरी बार प्रदेश अध्यक्ष बनने पर बधाई दी गई। प्रदेश अध्यक्ष श्री बांधेवाल के द्वारा शपथ ली गई कि समाज में फैल रही व्याप्त कुरीतियों को दूर करना, अंधविश्वास, पाखंड वाद, फ फालतू टोटके से दूर रहना, मृत्यु भोज को बंद करना, अनावश्यक खर्चों को बंद करना, नशीले पदार्थ का सेवन न करना, शादी में डीजे बंद करवाना तथा अपने बच्चों को उच्च शिक्षा देना। सामाजिक संगठन को मजबूत करना, समाज में हो रहे अत्याचार को रोकना, शासन की योजनाओं को ग्रामीण स्तर के युवाओं तक पहुंचाना, नशे का सेवन न करना तथा आपसी भाईचारा बनाए रखना की शपथ ली गई।
खबरें और भी हैं...