पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Sehore News Mp News Strict Punishment Should Be Given To Those Accused For Instigating Violence By Conducting A Cbi Investigation Vyas

सीबीआई जांच कर हिंसा भड़काने वाले आरोपियों को दिया जाए कठोर दंड: व्यास

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

अभाविप ने दिल्ली हिंसा में दिवंगत हुए लाेगाें को दी श्रद्धांजलि

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद नगर इकाई द्वारा स्थानीय शासकीय चंद्रशेखर आजाद महाविद्यालय में श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें अभाविप के सभी छात्रों ने दिल्ली हिंसा में दिवंगत हुए सभी निर्दोष लोगों को श्रद्धा सुमन अर्पित कर दो मिनट का मौन धारण कर उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।

इस अवसर पर अभाविप के नगर मंत्री शुभम व्यास ने दिल्ली में हुई दर्दनाक घटना की निंदा करते हुए कहा कि यह बहुत दुखद घटना है। आज देश का हर युवा शिक्षित एवं जागरूक है। इसके बावजूद भी कुछ देशद्रोही, असामाजिक तत्वों द्वारा इस तरह की घटना को अंजाम दिया जाना एक चिंतनीय विषय है। अभाविप केंद्र व दिल्ली की सरकार से मांग की है कि इस पूरी घटना की उच्च स्तरीय सीबीआई जांच कराई जाए।

साथ ही दोषियों को कठोर से कठोर दंड दिया जाए। इसी तरह निर्दोष पीड़ित परिवारों को उचित आर्थिक सहायता राशि दिलाने की मांग भी की गई। इस अवसर पर जिला आंदोलन प्रमुख शिवम धाड़ी, जिला सोशल मीडिया प्रमुख आकाश शर्मा, जिला एसएफडी प्रमुख कृपाल दांगी, प्रांत कार्यकारिणी सदस्य हर्षित मेवाड़ा, ऋषि सोनी, विशाल यादव, सुमित कन्नोजिया, तुषार सोनी, हरीश राजपूत, अनुराग पारे, बलवीर राजपूत, रोशन मेवाड़ा, हनी शर्मा, विकास धनगर, सौरभ, प्रमोद, लखन, अमन, हेमंत, अभिलाषा जोशी, दीपिका, मुनताह, शिवानी, साक्षी, सलोनी सहित बड़ी संख्या में अभाविप के कार्यकर्ता उपस्थित थे।

दिल्ली में हुई हिंसा के दिवंगत लोगों को श्रद्धा सुमन अर्पित किए।
खबरें और भी हैं...