पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Sehore News Mp News Student Tracking In Colleges Will Examine The Usefulness Of The Degree

कॉलेजों में स्टूडेंट ट्रैकिंग से होगी डिग्री की उपयोगिता की पड़ताल

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

सीहोर | उच्च शिक्षा विभाग द्वारा विश्व बैंक परियोजना के अंतर्गत चयनित 200 महाविद्यालय के स्नातक और स्नातकोत्तर में उत्तीर्ण विद्यार्थियों की ट्रैकिंग की जाएगी। परियोजना में चयनित सभी महाविद्यालयों के प्राचार्यों को निर्देशित किया गया है कि वे 2019 में उत्तीर्ण स्नातक और स्नातकोत्तर विद्यार्थियों के लिए एलुमनी मीट का आयोजन करें। मीट में विद्यार्थियों से जानकारी ली जाए कि वे डिग्री लेने के बाद जीवन-यापन के लिए क्या कर रहे हैं। इसके लिए महाविद्यालयों को प्रति विद्यार्थी 50 रुपये खर्च करने का अधिकार दिया गया है। उच्च शिक्षा विभाग ने महाविद्यालयों को 20 मार्च तक एलुमनी मीट आयोजित कराने के निर्देश दिए हैं।
खबरें और भी हैं...