पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Sehore News Mp News Students Played Holi With Flowers And Herbal Gulal Planted Tilak And Gave Message To Save Water

छात्रों ने फूल और हर्बल गुलाल से खेली होली, तिलक लगाकर पानी बचाने का संदेश दिया

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

सीहोर | आईईएस पब्लिक स्कूल सीहोर में छात्रों ने होली उत्सव मनाया। उत्सव के दौरान छात्रों ने फूलों व हर्बल गुलाल से होली खेली। वहीं एक दूसरे को तिलक लगाकर समाज को पानी बचाने का संदेश दिया और कई रंगारंग कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी।

आईईएस पब्लिक स्कूल ग्रुप डायरेक्टर मनीषा कवाथेकर ने बच्चों को होली पर्व का महत्व बताया। उन्होंने कहा कि होली पर्व वसंत के आगमन को लेकर मनाया जाता है। तिलक होली के माध्यम से उन्होंने संदेश दिया कि होली पर हम जल ही जीवन है को अपना ध्येय मानकर पानी की बर्बादी पर अंकुश लगाने के लिए एक जुट हो जाएं। आप इस त्योहार के मौसम में तिलक होली, अभियान का एक हिस्सा बनकर पानी बर्बाद होने से बचा सकते हैं।
खबरें और भी हैं...