1 एचपी से 7.5 एचपी के सोलर पंप पर मिलेगा सहयोग
सीहोर | शासन द्वारा मुख्यमंत्री सोलर पम्प योजना के तहत प्रदेश के 02 लाख कृषकों को सिंचाई के लिए सोलर पम्प स्थापना की योजना स्वीकृत की गई है। सोलर पम्प की स्थापना से कृषकों को ऐसे क्षेत्र जहां विद्युत ग्रिड की पहुंच नहीं है, वहां भी सिंचाई के साधन उपलब्ध हो सकेंगे। इस योजना में कृषकों को पहली बार 7.5 एचपी का पम्प भी अनुदान पर दिए जाने का प्रावधान रखा गया है। जिससे उस क्षेत्र के कृषकों को भी सोलर पम्प का लाभ मिल सकेगा। योजनांतर्गत 1 एचपी से लेकर 5 एचपी क्षमता के लिए डीसी पम्प उपलब्ध कराए जाएंगे और 7.5 एचपी क्षमता में एसी एवं डीसी दोनों प्रकार के पम्प प्रावधानित हैं।