पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

ताम्रकार समाज महिला मंडल ने किया वरिष्ठ महिलाओं का सम्मान

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

सीहोर| ताम्रकार समाज महिला मंडल ने समाज की अध्यक्षा कविता वर्मा और महिला मंडल की संरक्षक सुमन ताम्रकार की उपस्थिति में वरिष्ठ महिलाओं का सम्मान किया। कार्यक्रम में ताम्रकार समाज की सभी वरिष्ठ महिलाओं का सम्मान किया गया।

इस अवसर पर वरिष्ठ महिलाओं और कार्यक्रम में उपस्थित महिलाओं ने अपने विचार व्यक्त किए। इसके बाद बालिकाओं ने नृत्य की प्रस्तुति दी। इस अवसर पर ताम्रकार समाज महिला मंडल सीहोर के पूर्व महिला अध्यक्षों का तुलसी का पौधा देकर सम्मान किया गया। अंत में सभी महिलाओं ने मिलजुल कर फूलों की होली खेली और एक दूसरे के सुखद मंगलमय जीवन की कामना की। अंत में ताम्रकार समाज की अध्यक्ष कविता वर्मा ने सभी का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का संचालन महिला मंडल की उपाध्यक्ष द्वारा किया गया।
खबरें और भी हैं...