पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Sehore News Mp News The Evening Of Worship Of Kalam Dvat At Chitragupta Temple

कलम-दवात की पूजा की चित्रगुप्त मंदिर पर आज होगी भंजन संध्या

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

होली के बाद द्वितीया तिथि बुधवार को चित्रगुप्त जयंती मनाई गई। बुधवार को बड़ी संख्या में कायस्थ समाज के लोगों ने भगवान चित्रगुप्त मंदिर पहुंचकर भगवान की पूजा-अर्चना कर कलम-दवात की भी पूजा की और शुभ वाक्य लिखे। इसके साथ ही गुरुवार शाम को यहां भजन संध्या होगी और फाग महोत्सव मनाया जाएगा। जिसमें बड़ी संख्या में समाजजन शामिल होंगे।

शहर के शुगर फैक्ट्री स्थित चित्रगुप्त मंदिर में चित्रगुप्त पूजन कार्यक्रम हुआ। चित्रगुप्त जयंती के अवसर पर होली के दूसरे दिन भाई-दूज के अवसर पर सुबह भगवान चित्रगुप्त का पूर्ण विधि-विधान से अभिषेक किया गया। पूजन उपरांत हवन-आरती के बाद प्रसादी वितरण हुआ। इस दौरान समाज के उत्थान और उत्तरोत्तर प्रगति को लेकर भी समाज के वरिष्ठ जनों ने अपनी बात कही। भगवान के सामने वर्ष भर के आय-व्यय का ब्यौरा भी दिया। इस मौके पर महेश श्रीवास्तव, शैलेंद्र श्रीवास्तव, संजय सक्सेना सहित बड़ी संख्या में समाजजन शामिल हुए। कायस्थ महासभा के जिलाध्यक्ष प्रदीप कुमार सक्सेना ने बताया कि गुरुवार शाम को मंदिर में भजन संध्या के साथ फाग महोत्सव मनाया जाएगा। इस मौके पर शहर की प्रसिद्ध भजन गायिका ममता गुप्ता अपनी प्रस्तुति देंगी और फिर लोग गुलाल और फूलों से होली खेलेंगे।

भाई को तिलक लगाकर लंबी उम्र के लिए की प्रार्थना

बुधवार को चैत्र शुक्ल द्वितीया को भाईदूज का पर्व मनाया गया। इस मौके पर बहनों ने भाइयों के माथे पर तिलक लगाकर लंबी उम्र के लिए प्रार्थना की। भाईयों ने भी बहनों को उपहार देकर जीवन भर उनकी रक्षा का संकल्प लिया।

भगवान चित्रगुप्त मंदिर में अभिषेक के बाद हवन किया गया।
खबरें और भी हैं...