- Hindi News
- National
- Nasrullaganj News Mp News The New Company Will Now Run Sand Mines To Prevent Theft
रेत खदानों को अब चलाएगी नई कंपनी, चोरी रोकने बनाएगी नाके
31 मार्च के बाद कंपनी सभी खदानों पर काम शुरू करेगी
शिवा ओर डी आईपीएल के बाद अब नई कंपनी पॉवर मैक प्रोजेक्ट लिमिटेड भी अपना काम शुरू करने जा रही है। इसके लिए कंपनी द्वारा अपनी प्रारंभिक तैयारी भी शुरू कर दी है। जिला खनिज विभाग ने कंपनी को रेत की अवैध चोरी रोकने के लिए नाके लगाने की भी अनुमति दे दी है, वहीं स्थानीय अधिकारियों ने भी इस काम में कंपनी को सहयोग देना शुरू कर दिया है। नाके लगाने के बाद कंपनी इन पर अपने कर्मचारी पदस्थ करेगी बल्कि नाकों से गुजरने वाले रेत के वाहनों की चेकिंग भी करेंगे। इसके लिए कंपनी द्वारा तैयारी शुरू कर दी गई है।
कंपनी के जिला प्रमुख विजय कुमार ने बताया कि कंपनी का काम शुरू कर दिया गया है और एक अप्रैल से जिले की सभी खदानों को अपने अधीनस्थ ले लेगी। अवैध उत्खनन और रेत चोरी को रोकने के लिए कंपनी ने नाके लगाने का काम शुरू कर दिया है। पूरे जिले में 6 स्थानों पर नाके लगाए जाएंगे जिसमें कंपनी कर्मचारी रेत के वाहनों की जांच करेंगे।
जिलेभर में चोरी रोकने लगाए जाएंगे 6 नाके : पावर मैक कंपनी के जिला प्रमुख के मुताबिक पूरे जिले में रेत चोरी को रोकने के लिए 6 स्थानों पर नाके लगाए जा रहे हैं। इनमें नसरुल्लागंज तहसील के सिंहपुर और गोपालपुर में रहेंगी। इसी तरह बुधनी के गड़रिया नाले पर काम शुरू हो चुका है। संभवत: उम्मीद है कि इसी सप्ताह काम पूरा हो जाएगा। वहीं 31 मार्च के बाद कंपनी सभी खदानों पर काम शुरू कर देगी।
इस तरह अभी भी रेत का अवैध काराेबार चल रहा है।
31 मार्च के बाद अवैध उत्खनन, ये रहेंगी चुनौतियां
पॉवर मैक कंपनी जिसने लगभग 109 करोड़ रुपए में सीहोर जिले की सभी रेत खदानों के ठेके लिए हैं। कंपनी 1 अप्रैल से कानूनी रूप से खनन का काम शुरू कर देगी लेकिन कंपनी के सामने स्थानीय रेत चोरों को रोकना सबसे बड़ी चुनौती से कम नहीं होगा। नर्मदा तटीय गांवों में कई लोग रेत कारोबार से ही अपनी जीविका चला रहे हैं। ऐसे में इन गांवों के लोगों को रोकना होगा। साथ ही बड़ी संख्या में हर रोज अवैध रेत का परिवहन किया जाता था, अब इस पर रोक लगाने के लिए एक प्लान तैयार किया गया है। इस पर ही अब काम शुरू होगा।