- Hindi News
- National
- Ashta News Mp News The Procession Of Rangpanchami Will Be Taken Out After Hius Ger As Hindu Congregation
हिंदू समागम के रूप में हिउस गेर के बाद निकालेगा रंगपंचमी का जुलूस
शनिवार को नगर में रंगपंचमी का जुलूस बुलावे की गैर के बाद धूमधाम से निकाला जाएगा। जुलूस डीजे की धुन पर हिउस के नेतृत्व में निकाला जाएगा। नगर में इस
साल भी प्रेशर मशीन से गुलाल उड़ाई जाएगी।
रंगपंचमी पर्व पर सुबह से ही नगर के बाजार पूरी तरह से बंद रहेंगे। हिंदू उत्सव समिति के अध्यक्ष रूपेश राठौर ने बताया कि बुलावे की गैर के साथ रंगपंचमी के जुलूस का शुभारंभ होगा। समिति व समाज के लोग नगर में घूमकर घरों से लोगों को होली खेलने तथा जुलूस में शामिल होने की अपील करेंगे। उसके बाद बुधवारा स्थित खत्री मार्केट से तीन बजे से रंगपंचमी का जुलूस शुरू होगा जो नगर के प्रमुख मार्गोंं से होता हुआ भवानी चौक पुरानी सब्जी मंडी से बड़ा बाजार में पहुंचकर समाप्त होगा।
जुलूस में ढोल, बैंडबाजों के अलावा डीजे भी शामिल किया जाएगा। जुलूस को देखते नगर में पुलिस की व्यापक व्यवस्था की गई थी। रंगपंचमी पर पूरे नगर में हर मोहल्ले में गुलाल जमकर खेला जाएगा। रंगपंचमी पर पुलिस संवेदनशील नगर होने के कारण पूरी तरह से मुस्तैद रहेगी। रंगपंचमी को देखते हुए नगर के विभिन्न
मोहल्लों में पुलिस जवानों की व्यवस्था की गई है।