पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Nasrullaganj News Mp News The Shehnai Echo Will Stop From Today The Marriage Will Start Again From April 15

आज से बंद होगी शहनाई की गूंज, 15 अप्रैल से फिर शुरू होंगे विवाह

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

खरमास के चलते एक माह नहीं होंगे विवाह

खरमास लग जाने के कारण शनिवार से एक माह तक शहनाई की गंूज सुनाई नहीं देगी। एक माह बाद जब मीनार्क हट जाएंगे तब 15 अप्रैल से ही शहनाई गूंजेगी। खरमास लग जाने के कारण विवाह योग्य युवक और युवतियों को एक माह तक अपना विवाह कराने के लिए इंतजार करना होगा। इसके बाद 30 जून तक विवाह के 37 मुहूर्त रहेंगे। एक जुलाई को देवशयनी एकादशी के बाद फिर 25 नवंबर तक विवाह नहीं हो सकेंगे।

शनिवार शाम को मनी राशि में सूर्य का प्रवेश होरहा है। जिसे खरमास कहा जाता है। हिंदू ज्योतिष के मुताबिक मीनार्क में विवाह, गृह प्रवेश, मुंडन, यज्ञोपवीत, भूमि पूजन इत्यादि काम नहीं किए जाते। दुर्गा मंदिर के पंडित ज्योतिषाचार्य संजय शास्त्री ने बताया कि मीन राशि में सूर्य का प्रवेश होने से गुरु बल कमजोर हो जाता है जिसके चलते कोई शुभ कार्य नहीं होते। एक माह तक यह धार्मिक कार्यक्रम बंद रहेंगे। इसके बाद 15 अप्रैल से ही वैवाहिक कार्यक्रम शुरू होंगे। उन्होंने बताया कि 15 अप्रैल से 30 जून तक ढाई माह के दौरान 37 विवाह के मुहूर्त है। इसके बाद 1 जुलाई को देवशयनी एकादशी रहेगी। यानि फिर से विवाह
आदि धार्मिक कार्यों पर प्रतिबंध लग जाएगा।

देवउठनी एकादशी पर शहनाई बजने पर संशय

जबलपुर पंचांग के अनुसार देवउठनी एकादशी पर पुन: वैवाहिक व मांगलिक कार्य शुरू हो जाएंगे, लेकिन कुछ ज्योतिषाचार्य जो उज्जैन पंचांग के तहत मुहूर्त देते हैं। वह देवउठनी एकादशी पर मुहूर्त नहीं बता रहे हैं। जिससे अलग- अलग पंचांग में संशय की स्थिति निर्मित हो रही हैं। संजय शास्त्री ने बताया कि देवउठनी एकादशी पर फिर से विवाह कार्यक्रम शुरू हो जाएंगे। जिसके चलते पूरी रात नगर सहित क्षेत्र में तुलसी विवाह आदि कार्यक्रम होंगे।
खबरें और भी हैं...