पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Jawar News Mp News The Sub Health Center Built 9 Years Ago Has Not Yet Received Primary Status

9 साल पहले बने उपस्वास्थ्य केंद्र को अभी तक नहीं मिला प्राथमिक का दर्जा

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

तहसील क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले गोकुल गांव कजलास में उपस्वास्थ्य केंद्र का भवन बना दिया है, लेकिन इसे अपग्रेड कर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का दर्जा नहीं दिया गया है। इसके लिए ग्रामीण कई दिनों से मांग कर रहे हैं। इसके बाद भी यहां पर डॉक्टर की सुविधा नहीं मिल सकी है। इसलिए मरीजों को मजबूरी में प्राइवेट डॉक्टरों के पास इलाज करवाना पड़ता है या फिर जावर, आष्टा, सोनकच्छ जाना पड़ता है।

कजलास गांव में करीब 9 साल पहले लाखों रुपए खर्च कर उपस्वास्थ्य केंद्र के भवन का निर्माण करवाया गया था। इस उपस्वास्थ्य केंद्र पर दो एएनएम पदस्थ हैं। इस स्वास्थ्य केंद्र के अंतर्गत 6 गांव लगते हैं। इसके बाद भी यहां पर डॉक्टर का पद नहीं होने के कारण ग्रामीण मरीजों को इलाज करवाने अन्य स्थानों पर जाना पड़ता है। कजलास के नागरिक गांव के उपस्वास्थ्य को अपग्रेड कर प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र का दर्जा देकर एक डॉक्टर नियुक्त करने की मांग कर रहे हैं।

इस संबंध में सरपंच पवित्रा बाई का कहना है कि उपस्वास्थ्य केंद्र को अपग्रेड करने का प्रस्ताव बनाकर शासन के पास भेज दिया है। कजलास के सूर्यपाल ठाकुर का कहना है कि हमारे गांव मे प्रर्याप्त स्वास्थ्य सुविधा नहीं होने के कारण आस पास के ग्रामीणों को अपना इलाज करवाने दूसरे स्थानों पर जाना पड़ता है। पिछले दिनों गांव पर आए जिले के प्रभारी मंत्री अरिफ अकील को भी इस संबंध में मांग पत्र देकर अवगत कराया था। हमारी मांग है कि यहां पर कम से कम एक डॉक्टर की व्यवस्था की जाए ताकि लोगों को बाहर नहीं जाना पड़े। संजय गुप्ता का कहना है कि यदि कजलास मे प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र खुल जाता है तो इसका लाभ आस पास के गांव के लोगों को भी होगा।

शासन स्तर का काम

-डॉ. अमित माथुर, अस्पताल प्रभारी।
खबरें और भी हैं...