- Hindi News
- National
- Ashta News Mp News There Is A Problem In Tehsil Due To Not Having Other Departments
तहसील में दूसरे विभाग नहीं होने से आ रही है समस्या
जावर|नगर को तहसील का दर्जा मिले करीब 10 साल से भी अधिक का समय बीत गया है। इसके बाद भी अभी तक जो कार्यालय खुलने थे वह नहीं खुल पाए हैं। इससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। कर्मचारी संगठनों व लोगों ने नगर में कोषालय खोलने की मांग की है जिससे इसका लाभ मिल सकें।
जावर को दस साल पहले तहसील का दर्जा मिला था, लेकिन जो सुविधाएं मिलना चाहिए थी वह आज तक भी उपलब्ध नहीं हो सकी हंै। इसके चलते लोगों को कई तरह की दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। वहीं कोषालय भी अभी तक नहीं खुल सका है। इस संबंध में राज्य कर्मचारी संघ के तहसील अध्यक्ष जीवन सिंह ठाकुर व शिक्षक संघ के जिला उपाध्यक्ष जयनारायण राठौर ने बताया कि कोषालय नहीं खुलने से तहसील क्षेत्र के कर्मचारियों को वेतन व शासकीय राशि जमा करने के लिए आष्टा जाना पड़ता है। आष्टा में दो तहसीलों का कार्य एक कोषालय पर आधारित होने से काफी समय लगता है। वहीं धन का भी व्यय होता है। पूर्व मंडल अध्यक्ष जय सिंह ठाकुर ने बताया कि कोषालय व अन्य कार्यालयों की स्थापना के लिए पूर्व में तात्कालीन कलेक्टर को मांगपत्र भी दिया था।